राधाकुंड (मथुरा)। श्रीराधा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीधाम राधाकुंड के युवाओं ने राधाकुंड बाईपास सुरभि गोशाला के निकट दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 5 किमी, 1600 मीटर और 400 मीटर दौड़ हुई।
आयोजक फौजी मोहन चौधरी थे। मुख्य अतिथि महेश सिंह किंग ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5 किमी में सुनील सिकरवार प्रथम, मोहित योगी द्वितीय, संदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में प्रथम राहुल कुमार, द्वितीय केशव, तृतीय रामवीर सिंह रहे। 400 मीटर में प्रथम कन्हैया, द्वितीय खीरमोहन बघेल, तृतीय अमन बघेल रहे। घनश्याम चौधरी, पवन मिश्रा, ओमबीर चौधरी, दीनू शर्मा, हरिओम प्रजापति, अनु चौधरी, सुनील चौधरी आदि का सहयोग रहा।