{"_id":"6249ce5ea1811e41d30b55a1","slug":"mathura-students-call-off-strike-mathura-news-mtr515493144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: छात्रों ने धरना स्थगित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: छात्रों ने धरना स्थगित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बरसों से इंटर्नशिप बढ़ाने की मांग कर रहे वेटरनेरी विवि के छात्र वाइस चांसलर के आश्वासन के बाद रविवार को हड़ताल पर नहीं बैठे। अब वह विवि द्वारा की जा रही कार्रवाई का इंतजार करेंगे।
छात्र-छात्राएं शनिवार को विश्वविद्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए हड़ताल पर बैठ गए थे। देर शाम विवि प्रशासन के प्रयास के बाद छात्रों ने हड़ताल स्थगित करने का आश्वासन दिया।
वर्ष 2015 से वेटरनेरी विश्वविद्यालय के बीवीएससी के छात्रों को विश्वविद्यालय में ही इंटर्नशिप किए जाने के बदले में 4000 प्रतिमाह मिल रहे हैं। उनके द्वारा इस राशि को बढ़ाए जाने की मांग काफी दिनों से की जा रही है। विश्वविद्यालय स्तर से भी इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन शासन स्तर से इंटर्नशिप की राशि नहीं बढ़ाई जा रही।
विज्ञापन
शनिवार को बीवीएससी तथा एमवीएससी के करीब 300 से अधिक छात्र विश्वविद्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए बैठ गए। छात्रों ने बताया कि अब वह विवि स्तर पर किए जा रहे प्रयासों का इंतजार करेंगे। वाइस चांसलर डॉ. जीके सिंह ने बताया कि वह इंटर्नशिप संबंधी कार्य को विवि स्तर से तेज गति से आगे बढ़ाएंगे।