फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Student hanged in hostel

मथुरा: छात्र ने लगाई हॉस्टल में फांसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Student hanged in hostel
मथुरा। एक विवि के छात्र ने बृहस्पतिवार को हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन

वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक विवि में बीटैक द्वितीय वर्ष के छात्र प्रदीप (22) पुत्र सुरेश चंद निवासी ग्राम अलरई थाना सासनी जिला हाथरस का शव कॉलेज के पास ही स्थित हॉस्टल के कमरे में पंखे से झूलता मिला।
विज्ञापन

गले में अंगोछे का फंदा लगा हुआ था। पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया। मृतक छात्र की जेेब से सुसाइड नोट भी मिला है। चौकी प्रभारी का कहना है कि सुसाइड नोट में कोई विशेष बात नहीं कही गई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और वह मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि छात्र कुछ दिन से परेशान था। अपने साथियों से बातचीत भी कम रहा था। हालांकि सुसाइड नोट में यह लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई दूसरा जिम्मेदार नहीं है। छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल भी देखी जाएगी, बातचीत कर पता लगाया जाएगा कि आत्महत्या के पीछे कारण क्या थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed