फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Stone pelting, five injured after dispute between two parties in Dangra

मथुरा: डैंगरा में दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव, पांच घायल

Sun, 05 Sep 2021 06:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Stone pelting, five injured after dispute between two parties in Dangra
मथुरा। जमुनापार के गांव डैंगरा में रविवार को नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और जमकर पथराव हुआ, जिसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से एक युवक को प्राइवेट अस्पताल से इलाज के वक्त पुलिस उठाकर ले गई। थाने में उसकी हालत बिगड़ गई, जिससे मामला और गर्मा गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दो जातियों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति है। अतिरिक्त पुलिसबल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

थाना जमुनापार के तहत गांव डैंगरा निवासी मनोहरलाल और अर्जुन सिंह के बीच रविवार सुबह लगभग 8 बजे नाली की सफाई को लेकर विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई और फिर मामला पथराव तक पहुंच गया। मनोहर की पत्नी धर्मवती, उनकी रिश्तेदार उर्मिला, बेटा आकाश घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से अर्जुन और उसका भाई अमर सिंह घायल हुए।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक धर्मवती, उर्मिला और आकाश को जिला अस्पताल लाया जा चुका था। दूसरे पक्ष के घायल अर्जुन व अमर सिंह जमुनापार क्षेत्र के ही प्रताप नगर स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती थे। यहां उनका इलाज चल रहा था। आरोप है लक्ष्मी नगर चौकी प्रभारी हॉस्पिटल पहुंचे और अर्जुन को साथ ले आए। थाने में पुलिस की पूछताछ के वक्त अर्जुन की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उपचार के वक्त बरती गई सख्ती के कारण अर्जुन की दशा बिगड़ी है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed