फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Stampede in fear of police raid, driver dies after JCB overturns

मथुरा: पुलिस छापेमारी की आशंका में मची भगदड़, जेसीबी पलटने से चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Stampede in fear of police raid, driver dies after JCB overturns
जाहुल (फाइल फोटो)। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। रात में अवैध मिट्टी खनन के दौरान पुलिस पहुंचने की सूचना पर खनन माफिया में भगदड़ मच गई। चालक हड़बड़ाहट में जेसीबी को लेकर भागा। इसी दौरान जेसीबी खेत में पलट गई। नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने मृतक चालक का शव बिना कानूनी कार्रवाई के कब्रिस्तान में दफना दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात जेसीबी से मंडौरा के जंगल में अवैध खनन चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक उसी दौरान सड़क मार्ग से एक नीली बत्ती की गाड़ी आती दिखाई दी। इससे खनन माफिया में भगदड़ मच गई। चालक जेसीबी को लेकर वहां से भागने लगा। हड़बड़ाहट में जेसीबी असंतुलित होकर गहरे खेत में पलट गई। चालक जाहुल (27) पुत्र जुम्मा निवासी दौलतपुर की जेसीबी के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर नहीं मिली है, मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- श्रीशचंद्र एसपी ग्रामीण।
मिट्टी खनन किस खनन माफिया द्वारा और किस के खेत से किया जा रहा है। इसकी जांच कराकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- संदीप वर्मा एसडीएम गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed