फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: SSP came out on the road to see the success of the city's traffic plan

मथुरा: शहर के ट्रैफिक प्लान की सफ़लता को एसएसपी सड़क पर निकले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: SSP came out on the road to see the success of the city's traffic plan
नए बस स्टैंड से भूतेश्वर चौराहे पर पैदल चलकर ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण करते वरिष्ठ पुलिस अधी? - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। शहर में नए ट्रैफिक प्लान को प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को खुद एसएसपी अभिषेक यादव सड़क पर उतरे। शहर से लेकर हाईवे तक बिना जाम में फंसे वाहन चालक नियमों का पालन करते हुए चले और सफेद लाइन से बाहर वाहनों की पार्किंग भी नहीं होने दी गई।
विज्ञापन

हालांकि इसके बाद भी ई-रिक्शा व ऑटो वाले जगह-जगह मनमानी करते पाए गए। पहले दिन १५० वाहनों को टोइंग कर १० हजार जुर्माना वसूला गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने पर २०० वाहनोें के चालान किए गए।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पिछले कई दिनों से जागरूक किया जा रहा था कि सड़कों पर वाहन खड़ा न करें। ऐसा किया गया तो कार्रवाई होगी। इसके लिए शहर के लोगों को जागरुक करने के लिए एक सप्ताह तक माइक से एनाउंस तक कराया। सोमवार से ट्रैफिक प्लान को प्रभावी बनाने के लिए खुद ही अपने अधीनस्थों के संग सड़क पर उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से लेकर हाईवे तक पैदल घूमकर एसएसपी ने ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों की खूब खबर ली। ऐसे वाहनों को क्रेन से टोइंग कराया जो कि सफेद लाइन के बाहर पार्क हुए थे, वहीं कई ऐसे वाहन चालक थे जो कि ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए पकड़े गए। इनके चालान किए गए। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।
यहां लगता था जाम
डीगगेट, होलीगेट चौराहा, कोतवाली रोड, गोवर्धन चौराहा, मसानी चौराहा, सरस्वती कुंड, चौक बाजार, छत्ता बाजार, विश्राम बाजार, क्वालिटी तिराहा, डैपिंयर नगर, आर्यसमाज रोड, कृष्णापुरी चौराहा, टैंक चौराहा, कचहरी मार्ग, भूतेश्वर तिराहा, नया बस अड्डा, स्टेट बैंक तिराहा, कच्ची सड़क, वृंदावन गेट, मिलन तिराहा, मंडीरामदास, पुराना बस अड्डा, भरतपुरगेट, घीयामंडी, कृष्णानगर चौराहा।

नगर निगम चलाएगी एक अगस्त से अभियान: झा
शहर के फुटपाथों पर सामान रखकर घेरने और ढकेलकर्मी मिले तो नगर निगम जुर्माना वसूलेगी। एक अगस्त से अभियान चलाया जाएगा। शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में अड़चन करने वालों से सख्ती से नगर निगम निपटेगा।
-अनुनय झा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed