फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Sri Krishna Janmasthan Mukti Nyas will make the decision of Gyanvapi survey an example

Mathura : ज्ञानवापी सर्वे के फैसले  को नजीर बनाएगा श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति न्यास, हो चुकी है तैयारी

Sat, 05 Aug 2023 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 06:57 AM IST
सार

न्यास ने इसकी तैयारी कर ली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से सर्वे के फैसले का मूल आदेश निकलवाया जा रहा है।

विज्ञापन
Mathura: Sri Krishna Janmasthan Mukti Nyas will make the decision of Gyanvapi survey an example
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति न्यास अब जन्मस्थान-शाही मस्जिद विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के ज्ञानवापी को लेकर दिए सर्वे के आदेश को नजीर बनाएगा। न्यास ने इसकी तैयारी कर ली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से सर्वे के फैसले का मूल आदेश निकलवाया जा रहा है। मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सर्वे होने के बाद ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मसला निपटेगा।

विज्ञापन


महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विदेशी आक्रांता औरंगजेब ने काशी में ज्ञानवापी को तोड़ मस्जिद बनवाई। मूर्तियों को फेंका गया। मंदिर के साक्ष्य नष्ट किए गए। ठीक इसी प्रकार का कृत्य औरंगजेब के द्वारा मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर किया गया। महेंद्र प्रताप के अनुसार हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी में सर्वे का आदेश दिया है। उसे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रकरण में बतौर नजीर इस्तेमाल किया जाएगा। ये दोनों प्रकरण एक ही प्रकृति के हैं।
विज्ञापन


मुक्ति न्यास की यह मांग भी रही है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान का एएसआई से सर्वे कराया जाए। उन्होंने बताया कि फिलहाल 14 अगस्त तक यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में है। विपक्ष द्वारा इस प्रकरण की सुनवाई सेशन कोर्ट में ही कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से सभी दावों का रिकॉर्ड मांगा है। 14 तारीख के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट इस प्रकरण में सुनवाई की अगली तिथि तय कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed