फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: SP government is going to be formed in the state in 2022- Digvijay Dev

मथुरा: 2022 में प्रदेश में बनने जा रही है सपा की सरकार- दिग्विजय देव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: SP government is going to be formed in the state in 2022- Digvijay Dev
वृंदावन (मथुरा)। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय देव ने बृहस्पतिवार को सुबह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर 2022 में सपा की सरकार बनने की कामना की।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उसने 5 सालों में सिर्फ जनता को दुख देने का काम किया है। आने वाले चुनाव में जनता ही इन्हें हटाने का काम करेगी और समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। कहा कि समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा को देखकर विपक्ष के लोग घबरा रहे हैं और रथ की नकल कर अपना रथ निकाल रहे हैं। जनता समाजवादी लोगों के साथ है और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को 5 सालों में लूटा है, जनता को परेशान किया है। आने वाले समय में समाजवादी सरकार बनने पर वृंदावन में बहुत विकास कार्य कराए जाएंगे। व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, यूथ ब्रिगेड के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक कुमार, विनय ठाकुर, आगरा छात्र सभा के अध्यक्ष चिराग तोमर, महासचिव विपिन यादव साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed