{"_id":"605b42028ebc3ec4ac068c95","slug":"mathura-social-welfare-department-officials-in-panic-meet-ssp-mathura-news-agr4859539194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: समाज कल्याण विभाग के अधिकारी दहशत में, एसएसपी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: समाज कल्याण विभाग के अधिकारी दहशत में, एसएसपी से मिले
विज्ञापन
मथुरा। करोड़ों की छात्रवृत्ति घोटाले में लिप्त शिक्षण संस्थाओं के संचालक वर्ष 2021 की छात्रवृत्ति डाटा शासन को न भेजे जाने से तिलमिला गए हैं। उनके द्वारा समाज कल्याण कार्यालय पहुंचकर धमकियां दी जा रही हैं। दहशत में आए समाज कल्याण अधिकारी व कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी शिकायत एसएसपी से की है। उन्होंने धमकियां देने वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
भ्रष्टाचार के गहरे दलदल में डूबी हुईं शिक्षण संस्थाओं के संचालक इस दफा छात्रवृत्ति न मिलने से परेशान हैं। विगत दिनों छात्रवृत्ति का डाटा समाज कल्याण विभाग के द्वारा सरकारी शिक्षण संस्थाओं का डाटा तो भेज दिया गया लेकिन निजी शिक्षण संस्थाओं का छात्रवृत्ति का डाटा नहीं भेजा है। इसके चलते शिक्षण संस्थाओं के संचालक परेशान हैं। उनके द्वारा अलग-अलग तरीके से समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। उनको धमकियां तक दी जा रही हैं।
इस शिकायत को लेकर शुक्रवार को समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता व विभाग के बाबुओं द्वारा एसएसपी को लिखित में शिकायत की गई। शिकायत में उनके द्वारा धमकियां देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर ने बताया कि उन्होंने एसएसपी से मिलकर शिकायत की गई है।