{"_id":"60fc1cf38ebc3e587b5f16cc","slug":"mathura-slow-sewer-work-people-of-sadar-bazar-upset-mathura-news-agr5010567160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: धीमी गति से हो रहा सीवर कार्य, सदर बाजार के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: धीमी गति से हो रहा सीवर कार्य, सदर बाजार के लोग परेशान
विज्ञापन
सीवर लाइन डालने के पश्चात सदर की जमुना बाग रोड पर धीमी गति से चलता कार्य।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सदर बाजार में डाली जा रही सीवर लाइन को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उबाल है। कहीं नल का कनेक्शन काट दिया गया तो किसी की बिजली केबल काट दी गई। लगातार दो माह से चल रहे इस सीवर कार्य के कारण हर कोई परेशान नजर आ रहा है। खास यह है कि सीवर के गहरे गड्ढों के कारण बच्चों का घर से निकलना ही दूभर हो गया है। जल्द ही इस कार्य को पूरा नहीं किया गया तो सदर बाजार के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
जलनिगम की ड्रेनेज एवं सीवरेज इकाई का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इस कार्य के कारण सदर बाजार के लोग काफी परेशान हो चुके हैं। अब तो यह सीवर लाइन के लिए खोदाई जानलेवा बनने लगी है। बारिश के चलते जगह-जगह पानी तो भर गया है, वहीं, दलदल भी हो गई है। रविंद्र शर्मा टिंकू भैया, राजू, अन्नू और विशाल शर्मा के घरों की नींव तक पानी भर गया है। इसके कारण घरों में दरारों का खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा जमुना बाग की दर्जनभर कॉलोनी और मोहल्ले के लोग पैदल जाने से भी डरने लगे हैं।
डीजीसी सिविल संजय गौड़ का कहना है कि सीवर लाइन के कारण जीना दुश्वार हो गया। क्षेत्रीय पार्षद रवि यादव का कहना है कार्य तो हो रहा है लेकिन बहुत धीमी गति से चल रहा है। इकाई के परियोजना प्रबंधक योगेश शर्मा ने बताया कि जल्द ही सीवर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लगातार कार्य को तेजगति से किया जा रहा है।