फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Slipper of soldier taking selfie, drowning in Yamuna

मथुरा: सेल्फी लेते फौजी का फिसला पैर, यमुना में डूबकर मौत

Thu, 09 Sep 2021 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Slipper of soldier taking selfie, drowning in Yamuna
मथुरा। गोकुल बैराज के पास यमुना किनारे सेल्फी लेते हुए फौजी का पांव फिसल गया। यमुना में डूबकर फौजी की मौत हो गई। हादसा बुधवार की रात का है, जबकि उसका शव बृहस्पतिवार को निकाला जा सका। सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को जानकारी दी। फौजी की मौत से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

थाना हाईवे की कर्मयोगी नगर निवासी अभिषेक कुंतल (22) पुत्र विनोद कुमार बुधवार की रात गोकुल बैराज के यमुना के घाट पर यमुना किनारे सेल्फी ले रहा था। इसके चलते उसका पांव फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों के शोर मचाए जाने पर गोताखोरों ने काफी देर तक उसको खोजने की कोशिश की। सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन देर रात होने के कारण गोताखोरों ने कुछ घंटों के लिए खोजबीन बंद कर दी। बृहस्पतिवार को एक बार फिर उसकी तलाश की तो शव मिल गया।
विज्ञापन

बताया गया कि अभिषेक दो साल पहले ही सेना की सिग्नल कोर में सिपाही के लिए भर्ती हुआ था। फिलहाल में वह अमृतसर में तैनात था। 12 दिन के अवकाश पर अपने परिजनों से मिलने मथुरा आया हुआ था। चार दिन पहले आया अभिषेक अपने रिश्तेदार के संग यमुना किनारे गया था। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि फौजी की यमुना में डूबने से मौत हुई है। सेल्फी लेते हुए यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed