{"_id":"6207c9550bd05260352d5e4e","slug":"mathura-sister-s-killer-brother-arrested-by-kotwali-police-mathura-news-mtr5130986178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बहन का हत्यारोपी भाई कोतवाली पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बहन का हत्यारोपी भाई कोतवाली पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
मथुरा। गैर इरादतन हत्या के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के गोली चलाने से बहन की मौत हो गई थी। पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
शहर कोतवाली के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने कृष्ण विहार निवासी नीतेश (१९) की एक फरवरी को माथे पर गोली लगने से मौत हो गई थी। गैर इरादतन हत्या का मुकदमा मृतका के पिता जयप्रकाश प्रजापति ने अपने ही बेटे के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराया था।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि राहुल निवासी कृष्ण विहार बीएसए रोड को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर बहन की गैर इरादतन हत्या का आरोप था।
विज्ञापन
मालूम हो कि घटना के बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें दिखा कि राहुल हाथ में तमंचा लिए था और नीतेश सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी। उसी दौरान तमंचा से चली गोली नीतेश के सीधे सिर में जा लगी। उसे गंभीर हालत में आगरा भर्ती कराया गया था। जहां पर पिछले सप्ताह उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से राहुल फरार हो गया था।