{"_id":"60e34c718ebc3eff1c7cc2a3","slug":"mathura-signs-of-postponement-of-mudiya-fair-this-time-also-due-to-corona-mathura-news-agr498599921","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कोरोना के कारण इस बार भी मुड़िया मेला स्थगित किए जाने के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कोरोना के कारण इस बार भी मुड़िया मेला स्थगित किए जाने के संकेत
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। कोरोना महामारी के कारण इस बार भी 465 वर्ष प्राचीन राजकीय मुड़िया मेला स्थगित किए जाने के संकेत मिले हैं। 20 से 24 जुलाई तक प्रस्तावित मुड़िया मेला के संबंध में लोक निर्माण विभाग के गेस्टहाउस में एडीएम प्रशासन सतीश त्रिपाठी, एसडीएम राहुल यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोरोना महामारी के चलते परंपरा के निर्वहन करने के लिए केवल संतों द्वारा मुड़िया शोभायात्रा निकालने का सुझाव अधिकारियों को दिया है।
पांच दिवसीय अंतरराज्यीय मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंच कर गिरिराजजी की सप्तकोसीय परिक्रमा करते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन सनातन गोस्वामीजी के शिष्य चकलेश्वर स्थित श्रीराधा श्याम सुंदर मंदिर में अपना मुंडन करा कर शोभायात्रा निकालते हैं। वर्ष 2020 में मुड़िया मेला कोरोना के कारण के कारण नहीं हो सका था। इस साल मेला 20 जुलाई से 24 जुलाई तक प्रस्तावित है। लेकिन कोरोना के कारण इस बार भी मेला स्थगित किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने सोमवार को गोवर्धन के लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बैठक कर मेला कराने पर सुझाव मांगे। बैठक में मुड़िया संत रामकिशनदास, महंत दीनबंधुदास, चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा, व्यापारी नेता संजीव खंडेलवाल, राधाकुंड चेयरमैन टिमटू आदि ने मेला स्थगित करने का सुझाव दिया। बैठक में ईओ महेंद्र कुमार, डॉ. बीएस सिसौदिया, मंदिर सेवायत संजय शर्मा, श्याम सुंदर उपाध्याय, ब्रज भूषण अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
शोभायात्रा निकालने की मांगी अनुमति
मुड़िया संत रामकिशनदास ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए मुड़िया शोभायात्रा निकालने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी जाए। परंपरा न टूटे, इस लिए मुड़िया संतों द्वारा शोभायात्रा स्थानीय संतों के साथ निकाली जाएगी। वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए मेला को स्थगित कराने का सुझाव प्रशासन को दिया है।
मुड़िया संत समाज, स्थानीय गणमान्य लोग मंदिर सेवायतों से मेला कराने पर सुझाव लिए हैं। उच्चाधिकारी इस पर निर्णय लेंगे। जल्द बैठक कर अवगत करा दिया जाएगा।
सतीश त्रिपाठी - एडीएम