फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Shripad Baba Maharaj was a great devotee of Hanuman Ji Maharaj

मथुरा: हनुमान जी महाराज के परम् भक्त थे श्रीपाद बाबा महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shripad Baba Maharaj was a great devotee of Hanuman Ji Maharaj
श्री राधा उपासना कुंज में चल रहे ब्रज अकादमी स्थापना दिवस महोत्सव में संत-विद्वत समागम का हुआ आयो - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। मोतीझील स्थित श्रीराधा उपासना कुंज में चल रहे ब्रज अकादमी के स्थापना दिवस महोत्सव एवं हनुमान जयंती महोत्सव के तीसरे दिन संत-विद्वत समागम हुआ। अखंडानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती ने कहा कि श्रीपाद बाबा महाराज हनुमानजी महाराज के परम भक्त थे।
विज्ञापन

भागवताचार्य डॉ. मनोजमोहन शास्त्री ने कहा कि हनुमानजी महाराज अनेकानेक सदगुणों की खान हैं। उनमें वीरता, स्वामी भक्ति, बुद्धि-ज्ञान आदि का भंडार हैं। जो व्यक्ति जिस कामना से उनकी पूजा-अर्चना करता है, उनकी कामना वे पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन

ब्रज अकादमी के निदेशक व एसएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. बीबी माहेश्वरी ने कहा कि कलिकाल में हनुमानजी की आराधना के बिना प्रभु श्रीरामजी की भक्ति असंभव है। ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि हनुमंत लाल के जीवन दर्शन का गुणगान न केवल हिंदी साहित्य में अपितु विश्व वांगयम्य में भी विभिन्न भाषाओं में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराधा उपासना कुंज के महंत बाबा संत दास जी महाराज, ब्रज अकादमी की सचिव साध्वी डॉ. राकेश हरिप्रिया, संगीताचार्य देवकींन्दन शर्मा, युवा साहित्यकार राधाकांत शर्मा, गोरेदाऊजी आश्रम के महंत प्रह्लाद दास महाराज, जगतगुरु स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज, आचार्य नेत्रपाल शास्त्री, सेवानंद ब्रह्मचारी, डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा, निम्बार्क कोट के महंत वृंदावन बिहारी महाराज व बेरिया वाले बाबा महाराज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed