फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Shri Krishna Birthplace Case: Application given in court to stop Namaz in Idgah

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: ईदगाह में नमाज रोकने के लिए अदालत में दिया प्रार्थनापत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shri Krishna Birthplace Case: Application given in court to stop Namaz in Idgah
मथुरा। न्यायालय में सुनवाई के बाद बाहर आते अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र माहेश्वरी आदि - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट मौजूद ईदगाह में नमाज रोकने की मांग को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास ने अदालत में प्रार्थनापत्र दिया है। अदालत मेें इस पर बुधवार को बहस हुई और आदेश को रिजर्व कर लिया। पत्र में सड़क पर होने वाली नमाज को रोकने के लिए भी प्रार्थना की गई है। इस संबंध में अदालत ने पांच जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में १३.३७ एकड़ जमीन पर दावा कर रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह और अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योति सिंह की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि ईदगाह पर पहले केवल ईद की ही नमाज पढ़ी जाती थी, परंतु अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाने के ६ दिसंबर १९९२ के बाद जुमे की नमाज भी पढ़ी जाने लगी। जबकि अब वहां पर हर दिन पांच समय की नमाज पढ़ी जा रही है, जोकि गलत है, इसे रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में यह भी कहा गया है कि नमाज के दौरान भीड़ अधिक होने पर सड़क रोककर उस पर बैठने की परंपरा भी गलत है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। पक्षकार ने बताया कि अदालत में इस प्रार्थनापत्र पर बहस हुई और दूसरे पक्ष को इसकी सूचना दे दी गई। इस प्रकरण में अदालत मेें ५ जनवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed