फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Shopkeepers take care of their customers and wear masks

मथुरा: दुकानदार अपने साथ ग्राहकों का रखें ख्याल और मास्क लगाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shopkeepers take care of their customers and wear masks
मथुरा। सुख और समृद्धि की कामना के लिए मनाए जाने वाले त्योहार खुशियां बरकरार रखने के लिए जरूरी हैं। जिनके पहली डोज लग चुकी है और दूसरी डोज का समय आ गया है तो उसे नजरंदाज न करके समय से लगवा लें। क्योंकि कोरोना से बचने के लिए दोनों डोज का लगना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

रामकृष्ण मिशन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजीत सिंह सिकरवार का कहना है कि दिवाली के साथ ही छठ पूजा की खरीदारी के लिए बाजार में अच्छी खासी भीड़ देखी जा सकती है। बाजार में खरीदारी के वक्त मास्क से मुंह व नाक अच्छी तरह से ढककर रखना है, एक-दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखना है। दुकान में प्रवेश करते और निकलते वक्त हाथों को अच्छी तरह सैनिटाइजर करना भी न भूलें। दुकानदार अपने साथ ग्राहकों का भी ख्याल रखें।
विज्ञापन

जिला कंट्रोल प्रभारी डॉ. भूदेव ने कहा कि पटाखों की चंद सेकेंड की रोशनी और धमक पूरे जीवन को स्याह बना सकती है, इसलिए दिवाली पर घर-परिवार को पटाखों से दूर रखकर कोरोना से खुद को सुरक्षित बनाने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित बनाने का नेक काम किया जा सकता है। पटाखों से पूरी तरह से तौबा करने में ही सच्ची समझदारी। पटाखों का शोर और उसका धुआं हमारी सांसों और फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए खुद के साथ, घर-परिवार और समुदाय को सुरक्षित बनाने के लिए इस बार पटाखों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed