{"_id":"62235f441532714f9533faf0","slug":"mathura-service-road-will-be-built-around-giriraj-parikrama-in-10-meters-width-mathura-news-mtr514111189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गिरिराज परिक्रमा के चारों ओर 10 मीटर चौड़ाई में बनेगा सर्विस रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गिरिराज परिक्रमा के चारों ओर 10 मीटर चौड़ाई में बनेगा सर्विस रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज परिक्रमा मार्ग के चारों ओर 10 मीटर चौड़ाई में बनने वाले सर्विस रोड के निर्माण कार्य की कवायद शुरू हो गई है। राजस्व विभाग ने जमीन अधिग्रहण की औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। अप्रैल-मई में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि गिरिराज संरक्षण समिति के आनंद गोपाल दास ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग में बढ़ते प्रदूषण एवं जाम की समस्या को देखते हुए एनजीटी न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। एनजीटी न्यायालय ने याचिका पर गिरिराज परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित कर परिक्रमा मार्ग के बाहर सर्विस रोड बनाने के आदेश दिए थे।
प्रशासन ने सर्विस रोड बनाने से पहले ही परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित कर परिक्रमा मार्ग को जंजीरों से जकड़ दिया। स्थानीय लोग सर्विस रोड निर्माण की मांग कर रहे थे। कोविड महामारी के कारण प्रशासन निर्माण कार्य की औपचारिकताएं पूरी नहीं कर सका। कोविड महामारी से निजात मिलते ही प्रशासन ने सर्विस रोड निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने राधाकुंड, गोवर्धन, जतीपुरा, आन्यौर के किसानों से जमीन के बैनामा करा लिए हैं। अप्रैल या फिर मई में पीडब्ल्यूडी विभाग सर्विस रोड निर्माण कार्य शुरू करा देगा।
इन जगहों से अधिग्रहण होगी जमीन
सर्विस रोड निर्माण के लिए गोवर्धन ब्राह्मणान, गोवर्धन गोरवा, आन्यौर, जतीपुरा, सकीतरा और राधाकुंड मौजा से किसानों की जमीन अधिग्रहण की जा रही है।
सर्विस रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। आचार संहिता हटने के बाद टेंडर निकलेगा। उसके बाद अप्रैल-मई में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
- सनसवीर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मथुरा।