{"_id":"6232216ab8633307620b5ec3","slug":"mathura-senior-manager-of-refinery-commits-suicide-after-being-hit-by-train-mathura-news-mtr5146838102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: रिफाइनरी के सीनियर मैनेजर ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: रिफाइनरी के सीनियर मैनेजर ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मथुरा। जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूदकर रिफाइनरी के सीनियर मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर 39 वर्षीय युवक बुधवार की शाम को ट्रेन के आगे कूद गया। जीआरपी प्रभारी संजय खरवार मय फोर्स के पहुंच गए। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी पहचान विक्रम गुल्ला पल्ली निवासी रिफाइनरी नगर के रूप में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने जीआरपी प्रभारी को बताया कि विक्रम कार से जंक्शन पहुंचे। कार को पार्किंग में खड़ा कर साइकिल स्टैंड के निकट खुले रास्ते से प्लेटफार्म पर पहुंच गए और दिल्ली एंड की ओर सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद गए।
जीआरपी प्रभारी के अनुसार मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर शव की पहचान संभव हो सकी। विक्रम रिफाइनरी के विद्युत विभाग में सीनियर मैनेजर के पद पर थे। वह परिवार के साथ रिफाइनरी नगर में रहते थे। प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने की वजह पारिवारिक कलह प्रतीत हो रही है। मृतक की कार जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी मिली है।