{"_id":"61c32eaf0a87cc57ad4c3bac","slug":"mathura-security-personnel-shot-down-a-drone-near-shri-krishna-s-birthplace-mathura-news-mtr5105261180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास ड्रोन दिखने पर सुरक्षाकर्मियों ने गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास ड्रोन दिखने पर सुरक्षाकर्मियों ने गिराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा में मुस्तैद जवानों को बुधवार की दोपहर रेलवे लाइन के पास ड्रोन उड़ता दिखा। हरकत में आए सुरक्षाकर्मियों ने पोजीशन लेकर ड्रोन को गिरा लिया। सुरक्षा जवानों ने किसी आतंकी संगठन का ड्रोन होने पर कार्रवाई की।
बुधवार को मॉक ड्रिल करके अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा परखने के लिए यलो जोन में रेलवे लाइन के पास ड्रोन उड़ाया गया। इस ड्रोन की सूचना कंट्रोल रूम से प्रसारित की गई। इसके बाद यलो और रेड जोन में मुस्तैद सुरक्षाकर्मी सतर्क और सजग हो गए।
पोजीशन लेने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे कुछ ही देर में मार गिराया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने उस ड्रोन को अपने कब्जे में लिया। एसपी सुरक्षा आनंद कुमार ने बताया कि प्रति माह मॉक ड्रिल करके अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा परखी जाती है। कभी आतंकी हमले की मॉक ड्रिल की जाती है, लेकिन बुधवार को ड्रोन उड़ाने को लेकर मॉक ड्रिल की गई है। मॉक ड्रिल में सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से पास हो गए। ड्रोन को मार गिराया गया।