फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: scolding on maths question, student arrives in Mathura from Ahmedabad

मथुरा: गणित के सवाल पर मिली डांट, अहमदाबाद से मथुरा आ पहुंचा छात्र

Sun, 23 May 2021 06:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Mathura: scolding on maths question, student arrives in Mathura from Ahmedabad
मथुरा। गणित का सवाल हल नहीं होने पर पिता की डांट से क्षुब्ध छात्र अहमदाबाद से घर छोड़कर चल दिया। सूचना पर आरपीएफ ने मथुरा रेलवे जंक्शन से गोरखपुर एक्सप्रेस में छात्र को अपने कब्जे में लिया और परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

आरपीएफ को सूचना मिली कि अहमदाबाद से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में सवार 15 साल का छात्र घर छोड़कर भाग आया है। वह पिता की डांट से नाराज होकर आया है। सूचना पर आरपीएफ के एसआई राजीव मीना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंचे और ट्रेन के आने पर रात करीब 2:11 बजे किशोर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

एसआई ने बताया कि किशोर के ट्रेन में सवार होने की जानकारी अहमदाबाद आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दी थी। सीसीटीवी में किशोर ट्रेन में सवार होते हुए दिखा था। किशोर का फोटो भी अहमदाबाद आरपीएफ ने भेजा था। इसी के आधार पर उसे तलाश किया गया। किशोर के परिजनों से वीडियो कॉल के माध्यम से बात हो गई है। वह 10 वीं का छात्र है। गणित का सवाल हल नहीं करने पर पिता ने उसे डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर वह घर से निकल आया था। एआई ने बताया कि किशोर के बड़े भाई जो लखनऊ में रहते हैं, वह उसे लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed