फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Sanskrit the basis of scientific inventions

मथुरा: वैज्ञानिक आविष्कारों का आधार संस्कृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Sanskrit the basis of scientific inventions
मथुरा। संस्कृत भारती ब्रज प्रांत के कार्यक्रम को संबोधित करतीं वक्ता।
मथुरा। भारत में हजारों वर्ष पूर्व विभिन्न वैज्ञानिक आविष्कारों का आधार संस्कृत के प्राचीन ग्रंथ ही हैं। इस का ज्ञान युवाओं में एवं सर्वसामान्य जन को कराने की आवश्यकता है। आज विश्व के अनेक देशों में संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षण दिखाई दे रहा है। इसके लिए संस्कृत भारती द्वारा चलाए जा रहे अभियान में लोगों को जागरूक कर संस्कृत भाषा को सर्वसाधारण की भाषा बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। यह विचार संस्कृत भारती ब्रज प्रांत संगठन मंत्री आचार्य श्रवण कुमार ने केशव भवन संस्कृत भारती ब्रज प्रांत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
विज्ञापन

सोमवार को हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. पल्लवी सिंह ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में संस्कृत भारती द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि भारत की युवा पीढ़ी को संस्कृत के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। विद्वत परिषद ब्रज प्रांत संयोजक डॉ. अजीत कुमार जैन ने कहा कि संस्कृत भाषा भारत की ही नहीं विश्व की सबसे प्राचीनतम भाषा है। इसलिए संस्कृत भाषा को देवभाषा कहा जाता है।
विज्ञापन

ब्रज प्रांत मंत्री डॉ. धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ने संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण शिविरों की जानकारी दी। समीक्षा योजना गोष्ठी में मथुरा, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, बदायूं, बरेली, एटा मैनपुरी आदि विभागों से पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत भारती ब्रज प्रांत न्यास अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल ने की। मथुरा महानगर मंत्री आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी, महानगर प्रचार प्रमुख रामदास चतुर्वेदी पार्षद व कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय आवा, पत्राचार प्रमुख आचार्य अरुण शर्मा और कुसुम लता शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed