फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Sahara and Pearl Company cheated, government is not taking action: Pradeep Mathur

मथुरा: सहारा और पर्ल कंपनी ने की धोखाधड़ी, सरकार नहीं कर रही कार्रवाई: प्रदीप माथुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Sahara and Pearl Company cheated, government is not taking action: Pradeep Mathur
मथुरा। जनता की मेहनत की कमाई के करोड़ों रुपये सहारा और पर्ल कंपनियां हड़प कर गई हैं। भाजपा द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार द्वारा इन कंपनियों से पहले ही मोटी धनराशि ले ली गई है और अब उन्हेें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने भी अपने आवास पर प्रेस वार्ता की और बताया कि सहारा और पर्ल कंपनियां जनता का हजारों करोड़ रुपया लेकर चली गई हैं। भाजपा सरकार इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मथुरा विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन पांच जनवरी को आयोजित होगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पर्ल कंपनी ने लोगों से गलत तरीके से अवैध ६० हजार करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। 127 लाख से अधिक निवेशकों से लिए गए 10 हजार करोड़ में से अब तक केवल ४३८ करोड़ ही वापस मिल सके हैं। मांग की है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज से जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नौहझील के गांव पारसौली मे १४ वर्ष की बालिका के दो दिन पहले गायब होने के मामले में पुलिस प्रशासन की तीखी आलोचना की। प्रदेश युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष कमल सागर, सेवादल अध्यक्ष सुनील उपाध्याय गांधी, उपाध्यक्ष मुकीम कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed