फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Road found sunken at many places on Mathura-Vrindavan main road

मथुरा: मथुरा-वृंदावन मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर धंसी मिली सड़क

Mon, 27 Sep 2021 07:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Road found sunken at many places on Mathura-Vrindavan main road
जल निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अनुनय झा। - फोटो : MATHURA
मथुरा। महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा ने सोमवार को वार्ड 33 मेें जयसिंहपुरा क्षेत्र के मथुरा-वृंदावन मुख्य मार्ग के फुटपाथ का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर सड़क धंसी मिली। उक्त क्षेत्र में उप्र जलनिगम के कराए गए सीवर लाइन बिछाए जाने के कार्य की विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के वक्त जलनिगम ने सीवर लाइन बिछाए जाने के उपरांत कराए गए सड़क पुनर्निर्माण में विभिन्न स्थानों पर खामियां मिलीं। सड़क अनेक स्थानों पर धंसी पाई गई, जिसके लिए महाप्रबंधक जल को निर्देशित किया गया कि जलनिगम की टीम के साथ संयुक्त सर्वे किया जाए, जिन-जिन स्थानों पर सड़क धंसी हुई है, उनका पुनर्निर्माण 6 अक्तूबर तक कराया जाए। यदि उपरोक्त निर्धारित समयावधि तहत कार्य पूरा नहीं कराया जाता है, तो संबंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जलकल विजय नारायण, मुख्य अभियंता जितेंद्र केन, सहायक अभियंता राधेश्याम, राजकुमार, सहायक अभियंता जलनिगम केपी सिंह, अवर अभियंता मुनिदेव, अवर अभियंता जलनिगम वीरेंद्र पाल, क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक केके सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed