फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Revenue inspector pushes farmer, ruckus caused by falling on the ground

मथुरा: राजस्व निरीक्षक ने किसान को दिया धक्का, जमीन पर गिरने से हुआ हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Revenue inspector pushes farmer, ruckus caused by falling on the ground
मथुरा। महावन तहसील में किसान को धक्का देने को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर अधिकारियों स - फोटो : MATHURA
महावन/मथुरा। तहसील महावन में आयोजित जून माह के प्रथम संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी नहीं पहुंचे। ऐसे में अनेक फरियादी मायूस होकर लौट गए। पैमाइश की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान को आरआई (राजस्व निरीक्षक) ने धक्का दे दिया। किसान के जमीन पर गिरते ही हंगामा हो गया। किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंच क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने मामले को सुलझाया।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस डीएम नवनीत सिंह चहल व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की अध्यक्षता में महावन तहसील में आयोजित होना था। इसी उम्मीद से महावन तहसील में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे लेकिन काफी इंतजार के बाद दोनों अधिकारियों की मौजूदगी न होने पर फरियादी लौटने लगे। इसी दौरान थाना बलदेव के गांव मादौर के किसान भीकम सिंह का जमीन की पैमाइश को लेकर राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार से विवाद हो गया।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक ने किसान को धक्का दे दिया। इससे किसान के जमीन पर गिरते ही हंगामा हो गया। इसकी सूचना मिलने पर किसान यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार तोमर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। किसान के साथ अभद्रता के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने मामले को संभाला। दोनों पक्ष से बातचीत में आरआई द्वारा किसान से माफी मांगने के बाद मामला सुलझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावन तहसील में इस दौरान 151 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 16 का समाधान मौके पर किया गया। इसके अलावा तहसील मांट में 75 शिकायतें दर्ज हुईं, इसमें से 5 का निस्तारण किया गया। एसडीएम इंद्र नंदन एवं सीओ नीलेश मिश्र राशन, बिजली, पानी, चकरोड, अवैध कब्जे सहित 75 शिकायतें के समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। छाता तहसील में 103 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसीलदार विवेकशील यादव, नायब तहसीलदार राखी शर्मा, क्षेत्राधिकारी छाता वरुण कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लेखपाल की रिश्वत मांगने की शिकायत पर भड़के विधायक
क्षेत्रीय विधायक मेघश्याम सिंह की अध्यक्षता में एसडीएम ने समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। 45 शिकायत दर्ज हुईं। एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान रामपुर के ग्रामीण ने मौजा लेखपाल पर रिश्वत मांगने एवं अभद्र भाषा बोलने की शिकायत की। इस पर विधायक भड़क गए।

आरोपी लेखपाल को खरी खोटी सुनाई और शिकायत की जांच के आदेश दिए। एसडीएम संदीप वर्मा ने बताया कि 45 शिकायत दर्ज हुई हैं। लेखपाल पर रिश्वत व अभद्र भाषा बोलने के मामले की जांच तहसीलदार को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed