फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Report filed against 11 for killing cabinet minister's proposer

मथुरा: कैबिनेट मंत्री के प्रस्तावक की हत्या के मामले में ११ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Report filed against 11 for killing cabinet minister's proposer
मथुरा। प्रधान की हत्या के बांव गांव पैगांव में तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी चौ. लक्ष्मीनारायण के प्रस्तावक पैगांव ग्राम प्रधान रामवीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने ११ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें पांच नामजद और छह अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन

पैगांव में पुलिस का सख्त पहरा है। गांव में किसी भी प्रकार का तनाव न हो, इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने प्रधान के घर के आसपास पुलिस बल की तैनाती की है। उधर, 24 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। वहीं, घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा है। मृतक के पुत्र कृष्ण की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह रामवीर सिंह कोकिलावन धाम में परिक्रमा कर शनिदेव के दर्शन करने गए थे। पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने रामवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। उनके सिर में चार गोलियां लगीं। जिससे रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रधान की हत्या के बाद ग्रामीणों ने शव राजमार्ग पर रखकर नंदगांव रोड पर दो घंटे तथा आगरा-दिल्ली राजमार्ग तीन घंटे जाम लगा दिया। देर रात में पोस्टमार्टम के बाद रामवीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को गांव में सन्नाटा रहा। मृतक प्रधान के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं मृतक के घर व चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मृतक के पुत्र कृष्ण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके पिता, चाचा लाखन एवं साथी हरीमोहन के साथ कोकिलावन परिक्रमा करने गए थे।
तभी नंदराम, तोताराम, दुर्गपाल, राजाराम, दान सिंह समेत अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है। गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। अभी तक हत्याकांड में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगीं
पैगांव गांव प्रधान रामवीर सिंह की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीम जुटी हैं। 35-40 पुलिसकर्मी वारदात के बाद से राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग और कामां के आसपास डेरा जमाए हैं। जल्द ही आरोपियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।
हत्या की इस घटना के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस की पांच टीमें लगाई हैं। इन टीमों में 35-40 पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में लगे हैं। इसमें एसओजी टीम के तेज -तर्रार पुलिसकर्मी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उस अपाचे बाइक को राजस्थान के कामां से बरामद कर लिया है जिससे बदमाश आए थे। बताया जा रहा है कि बदमाश शार्प शूटर थे। जो इस तरह से निशाना लगाकर गोली मारते है। प्रधान रामवीर की हत्या क्यों की गई। इसके जवाब पर अभी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। संभावना व्यक्त की जा रही है कि प्रधान की हत्या चुनावों के चलते तो नहीं की गई।

केंद्रीय मंत्री ने सपा पर साधा निशाना
भाजपा प्रत्याशी चौ. लक्ष्मीनारायण के प्रस्तावक और पैगांव गांव प्रधान की हत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश में भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का ट्वीट सामने आया है। धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि साइकिल की हवा निकलते देख लाल टोपी वाले अपने चिर परिचित अंदाज में वापस आ गए हैं। भाजपा समर्थक एवं पैगांव ग्राम प्रधान रामवीर की हत्या अखिलेश की गुंडाराज और बौखलाहट की एक झलक है। अखिलेश, सपा की गुंडागर्दी पर इस बार भी जनता का बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed