{"_id":"626004877e882c2cc335170f","slug":"mathura-rape-done-by-feeding-intoxicants-in-prasad-video-clipping-made-mathura-news-mtr516350341","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: प्रसाद में नशीला पदार्थ खिला कर किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो क्लिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: प्रसाद में नशीला पदार्थ खिला कर किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो क्लिपिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला को युवक ने प्रसाद के बहाने नशीला पदार्थ खिला बेहोश कर दुष्कर्म किया तथा वीडियो क्लिपिंग बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पिछले पांच माह से महिला से संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने युवक के खिलाफ सुरीर पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर में महिला ने कहा है कि उसका पति दिवाली के बाद नौकरी करने के लिए बाहर गया था। वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। एक दिन पड़ोसी युवक प्रसाद देने के बहाने आया। प्रसाद खाते ही वह बेसुध हो गई। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिपिंग बना ली। कुछ दिन बाद युवक ने उसे अकेला देख पकड़ लिया।
विरोध करने पर युवक ने महिला को वह वीडियो दिखाई और धमकी दी कि यदि बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर देगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार का कहना है कि गांव के युवक के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।