फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Rangoli, thal decoration and lamp competition organized

मथुरा: रंगोली, थाल सज्जा और दीप प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Rangoli, thal decoration and lamp competition organized
प्रेमलता कॉलेज में रंगोली बनाती छात्राएं। - फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। दिवाली त्योहार के उपलक्ष्य में जगह-जगह रंगोली थाल, सज्जा, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्रीमती प्रेमलता इंटर कॉलेज में आयोजित कार्ड प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, आयशा द्वितीय और अंजलि तीसरे स्थान पर रही। थाल सज्जा में गायत्री अग्रवाल प्रथम, सोनिया द्वितीय और संध्या शर्मा तीसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान, आशी रावत, रानी चौहान, कोमल वर्मा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंजना, खुशबू, रागिनी दूसरे स्थान पर रहीं। रुचि अग्रवाल, निधि चौधरी, महक, काजल, खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के संस्थापक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जमुना गौतम, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, उमा शर्मा, हेमंत चौधरी, रेनू, दिनेश चंद्र शर्मा, पुष्प मित्र, टीकाराम आदि उपस्थित रहे। केडी पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगोली, थाल सज्जा आदि प्रतियोगिताएं हुईं। सत्य प्रकाश सारस्वत, नीलम गुप्ता, संतोष सक्सेना, केसी शर्मा, दिनेश सारस्वत, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। राया बाल मंदिर स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महेश चंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य उमेश चंद्र सारस्वत, ब्रजलता वर्मा, प्रेम बाबू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed