बलदेव (मथुरा)। आरएसएस कॉलेज बलदेव में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बीए एवं बीएससी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कृष्ण, दिवाली, मयूर आदि की रंगोली बनाई। बीएससी वर्ग में छवि अग्रवाल एवं क्षमा पाराशर प्रथम, अंजना, खुशबू यादव, रश्मि, गरिमा व प्रियंका ने द्वितीय, शालिनी उपाध्याय, माधवी शर्मा, शीतल व संजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बीए वर्ग में ज्योति व रेखा प्रथम, सुदीक्षा व किरन द्वितीय, तारा व राधा तृतीय रहीं। चेयरमैन राजेंद्र सिंह सिकरवार, वाइस चेयरमैन डॉ. यतेंद्र सिकरवार, प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र सिकरवार, प्राचार्य रंजीत सिकरवार, जीपी शर्मा, जीएन ओझा, हरिओम सिंह, मुकेश कुमार, गौरव दुबे, विजय शर्मा मौजूद थे।