फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: ran away with a tractor-trolley full of bricks, overturned

मथुरा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भागे, पलटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: ran away with a tractor-trolley full of bricks, overturned
मथुरा। हाईवे पर चौमुहां के निकट चोर ढाबे के सामने खडी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर भाग रहे थे, तभी कोटा छरौरा के निकट ट्रॉली पलट गई। इसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर 12 बजे थाना जैंत के चौमुहां के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। इसमें ईंटें भरी थीं। ट्रैक्टर स्वामी कुछ दूरी पर दुकानदार से सामान खरीद रहा था। इसी बीच दो लोग आए और ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन

बताते हैं कि इसकी शिकायत लेकर जैसे ही ट्रैक्टर स्वामी जैंत थाने पहुंचा तो पुलिस ने लुटेराें को पकड़ने की कोशिश की। इस बीच लूटी गई ट्रॉली कोटा छरौरा के पास पलट गई और उसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाए गए युवक ने बताया कि वह अकेला था और ईंटों की जरूरत की वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया। पूछे जाने पर जैंत थाना प्रभारी सुशील कुमार योगी ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक ने इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और वे ट्रैक्टर लेकर चले गए, लेकिन इसके बाद भी मौके से पकडे़ गए व्यक्ति को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed