फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Ramlila will not happen this year and Ram Baraat will not come out

मथुरा: इस वर्ष भी नहीं होगी रामलीला और न निकलेगी राम बरात

Mon, 23 Aug 2021 07:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Ramlila will not happen this year and Ram Baraat will not come out
मथुरा। श्री रामलीला सभा द्वारा जिला प्रशासन से रामलीला मंचन के लिए मांगी गई अनुमति निरस्त कर दिए जाने के कारण पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी न तो बड़ी रामलीला का मंचन होगा और न ही प्रसिद्ध राम बरात व दशहरा (विजयदशमी) मेला का ही आयोजन होगा।
विज्ञापन

इस संदर्भ में श्री रामलीला सभा की कार्यकारिणी सभा की बैठक श्री रामलीला स्थल चित्रकूट मसानी पर आयोजित की गई। सभा के प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग द्वारा कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी दी। सराफा कमेटी के मंत्री राजकुमार सराफ, किशोर भरतिया, मुकेश कुमार सराफ, सर्वेश शर्मा एडवोकेट, गिरधारी शरण सराफ, श्याम सुंदर सराफ, अजय कुमार मास्टर आदि ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते प्रतीकात्मक रूप में श्री रामलीला महोत्सव मनाने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद श्री रामलीला सभा के निर्वाचन को 3 वर्ष पूर्ण होने के कारण कार्यकारिणी सभा में आगामी त्रैवार्षिक निर्वाचन पर भी विचार किया गया। बैठक में नैतिकता तथा वैधानिकता के आधार पर बैठक में रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल ने सदस्यों से निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करके निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ कराने का प्रस्ताव रखा। सभा में राजेंद्र गोयल, रवि प्रकाश, अजय कुमार, राकेश कुमार सुल्ले, अमित कुमार सीए, दिनेश चंद्र, दिनेश चतुर्वेदी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed