फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Putting potato garbage on the bund led to sticks, firing, 9 arrested

मथुरा: आलू का कचरा मेड़ पर डालने से चले लाठी-डंडे, फायरिंग, 9 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Putting potato garbage on the bund led to sticks, firing, 9 arrested
फरह (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव कौंह में बुधवार की सुबह दो पक्षों में आलू के पत्तों को डालने को लेकर विवाद हो गया। लाठी-डंडे और फायरिंग हुई। झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन

गांव के राजा पुत्र विश्वराम और योगेश पुत्र मुनि के खेत की मेड़ शामिल है। मंगलवार को राजा के लोग आलू खोदाई का कार्य कर रहे थे। आलू की खरपतवार को मजदूर मेड़ पर पटक रहे थे। इस पर योगेश ने यह कह कर विरोध किया कि खेत की मेड़ शामिल की है।
विज्ञापन

इस पर एक दिन पहले दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई और इसमें योगेश पक्ष के लोगों ने राजा की पिटाई कर दी। मंगलवार को जैसे ही योगेश और उसके पक्ष के लोग खेत पर पहुंचे, तभी राजाराम और उसके लोग भी पहुंच गए। आलू के कचरों को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते-देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों में पथराव भी होने लगा। विवाद की आग और इस कदर बढ़ गई कि गोलियां चलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई फायरिंग में योगेश के पेट में गोली लगी। जयपाल, लाल सिंह, रामू, भारत घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फरह में भर्ती कराया है। चिंताजनक हालत होने पर योगेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया घटना की रिपोर्ट रैपुराजाट पुलिस चौकी प्रभारी सुंदर सिंह कसाना ने थाना फरह में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed