फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: property worth Rs 72 lakh attached to teacher recruitment scam accused

मथुरा: शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी की 72 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

Wed, 07 Apr 2021 07:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Mathura: property worth Rs 72 lakh attached to teacher recruitment scam accused
संपत्ति कुर्क करने पहुंचे सीओ सिटी वरुण कुमार, कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा और अन्य। - फोटो : MATHURA
मथुरा। शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी के 72 लाख रुपये की संपत्ति मुनादी कराकर कुर्क की गई। इसमें एक मकान और दो प्लॉट शामिल हैं। यह कार्रवाई बुधवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने की तो खलबली मच गई। टीम के पहुंचने से पहले आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस-प्रशासन की टीम ने संपत्ति को सील कर दिया है।
विज्ञापन

थाना बलदेव के गांव भरतिया निवासी रविंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह के खिलाफ साल 2018 में शहर कोतवाली में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज हुआ था। उस पर शिक्षक भर्ती घोटाले का आरोप लगा था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद ही उस अगले साल 2019 में गैंगस्टर में भी कार्रवाई हुई थी। शिक्षक भर्ती घोटाले से धन अर्जित करने वाले आरोपी के खिलाफ छह अप्रैल को डीएम नवनीत सिंह चहल ने आरोपी रविंद्र सिंह की संपत्ति कुर्क करने के आदेश कर दिए। आदेश मिलते ही बुधवार को पुलिस और प्रशासन की टीम उसके वर्तमान पते एटीवी के पीछे गणेशकुंज कॉलोनी में पहुंची।
विज्ञापन

सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह, तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा समेत पुलिस-प्रशासन ने एक मकान और दो प्लॉटों को कुर्क किया। पुलिस-प्रशासन की टीम के पहुंचने से पहले आरोपी परिवार सहित भाग खड़ा हुआ। सीओ सिटी ने बताया कि शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी रविंद्र सिंह की संपत्ति मुनादी कराकर कुर्क की गई है। इनमें एक मकान और दो प्लॉट हैं। इनकी कीमत करीब 72 लाख रुपये है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed