{"_id":"62616c86cbce68115a39b952","slug":"mathura-politics-started-heating-up-on-nitin-murder-case-mathura-news-mtr516422521","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: नितिन हत्या कांड पर गरमाने लगी सियासत..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: नितिन हत्या कांड पर गरमाने लगी सियासत..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। अड़ींग के नितिन हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। हत्याकांड के खुलासे में लगी एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम भी हत्यारों का सुराग नहीं लगा पा रही। इससे पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ रही है।
उधर, गोवर्धन से अगवा बालिका का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों को अनहोनी की चिंता सता रही है। पुलिस की नाकामी को लेकर समाजवादी पार्टी ने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है। सपा ने फेसबुक आईडी पर लिखा है, भाजपा सरकार में क्राइम ग्राफ दिन प्रतिदिन ऊपर जा रहा है। बेखौफ अपराधी और राजनीतिक दबाव में काम कर रही पुलिस जनता में दहशत पैदा कर चुकी है। मथुरा में बालक के अपहरण के बाद हत्या अत्यंत दुखद है।
बता दें कि अड़ींग में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के दौरान नौ वर्षीय नितिन को अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया था, इसके बाद उसकी हत्या कर अड़ींग के प्राचीन किले में बने कुएं में शव फेंक कर फरार हो गए। 18 अप्रैल को परिजनों की सूचना पर पुलिस ने नितिन का शव कुएं से बरामद किया था।
विज्ञापन
इस हत्याकांड के खुलासे में पुलिस की नाकामी के चलते विपक्ष ने भाजपा की योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी की फेसबुक आईडी से भाजपा की योगी सरकार पर तंज कसते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्ति की गई है।