{"_id":"616442b08ebc3e424c3885e3","slug":"mathura-police-and-businessmen-met-before-the-upcoming-festival-vrindavan-news-mtr5067600175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आने वाले त्योहार से पहले पुलिस और व्यापारियों की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आने वाले त्योहार से पहले पुलिस और व्यापारियों की हुई बैठक
विज्ञापन
आगामी त्योहारों को लेकर नगर निगम के सभागार में व्यापारियों से वार्ता करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। आने वाले त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को वृंदावन कोतवाली परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर के व्यापारी और समाजसेवी से सुझाव लिए गए।
व्यापार मंडल महामंत्री सुधीर शुक्ला ने विद्यापीठ व प्रेम मंदिर के जाम को लेकर सुझाव देते हुए बताया प्रत्येक रूट के अनुसार ई-रिक्शा को विशेष कलर से चिन्हित कर दिया जाए और स्थानीय रिक्शा को ही इसकी अनुमति हो।
अध्यक्ष आलोक बंसल ने दीपावली त्योहार पर पटाखा बाजार के लिए स्थान एवं लाइसेंस अनुमति प्रदान करने के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया। चेयरमैन बॉबी अग्रवाल ने त्योहारों पर बाजारों में सुरक्षा के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
प्रदीप बनर्जी ने समाज में प्रेम और सौहार्द के लिए ही मनाए जाते हैं अत: किसी भी प्रकार के धर्म और समुदाय पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर पुलिस द्वारा एक्शन लेने की सराहना की। बैठक में सीओ सदर राममोहन शर्मा, गंगाराम शर्मा, सुनील पचौरी आदि लोग उपस्थित रहे।