फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 'Play the game in the spirit of the game, lose-win life'

मथुरा: ‘खेल को खेल की भावना से खेलें, हार-जीत जीवन का अंग’

Sun, 21 Feb 2021 07:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 'Play the game in the spirit of the game, lose-win life'
मथुरा। प्रतियोगिताओं से पूर्व परेड ग्राउंड पर मार्च करतीं छात्राएं। - फोटो : MATHURA
मथुरा। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में नेशनल स्पोर्ट्स मीट-2020-21 का रविवार को आगाज हो गया। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने फुटबॉल को किक मारकर शुभारंभ किया। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सभी खेल को खेल की भावना से खेलें। हार जीत तो जीवन का अंग है। फिर कोशिश करके जीत मिल जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में हो रही नेशनल मीट में देश के 10 राज्यों के 210 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन शुभारंभ परेड, टॉर्च मार्च, स्वागत गान, पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा अन्य खेलों का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्थल पर शैक्षिक स्तर पर भी मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इनमें खासकर सीबीएसई बोर्ड में प्रथम आने वाले छात्र गौरव गौड़ को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस छात्र ने दिल्ली में 26 जनवरी 2021 की परेड में शामिल होने का भी गौरव प्राप्त किया। इस मौके पर एसएसपी की धर्मपत्नी प्रतिभा ग्रोवर, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सिटी की धर्मपत्नी कुमुद सिंह, एएसपी आरती सिंह (आईपीएस), एसपी देहात श्रीशचंद, सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह और उनकी धर्मपत्नी सरंजना सिंह मौजूद रहीं। सभी को पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्राचार्या ऋचा वशिष्ठ ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed