{"_id":"61151e1a8ebc3e7b9f2e699d","slug":"mathura-palak-got-first-namrata-got-second-and-ritu-got-third-place-mathura-news-agr503456047","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पलक ने पहला, नम्रता दूसरा और रितु ने पाया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पलक ने पहला, नम्रता दूसरा और रितु ने पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन ब्रज प्रांत की इकाई द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेपाल, कनाडा, भूटान, हांगकांग सहित भारत से 267 महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल ऑनलाइन किया गया।
प्रतियोगिता में नेपाल की पलक अग्रवाल प्रथम, मथुरा की नम्रता अग्रवाल द्वितीय, उड़ीसा की रितु अग्रवाल एवं मथुरा की नीरू अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। करीब 20 दिन चली इस प्रतियोगिता में सभी महिला प्रतिभागियों से उनके हरियाली तीज डांस के 2 मिनट के वीडियो क्लिप मंगाए गए थे, जिसमें से 10 महिला प्रतिभागियों ने फाइनल में प्रवेश किया, जिसका निर्णय गूगल एवं जूम पर सीधे प्रसारण के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि गाजियाबाद की प्रसिद्ध लेखक एवं चिकित्सक डॉ. मधु पोद्दार, महिला चिकित्सक डॉ. रेनू गोयल थीं। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल व राष्ट्रीय संयोजक संगठन अजयकांत गर्ग ने ब्रज प्रांत इकाई के कार्य की सराहना की। यूनिवर्सिटी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर एवं ब्रज प्रांत युवा इकाई के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल के सहयोग से नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। संयोजिका ब्रज प्रांत इकाई की अध्यक्ष दीप्ति अग्रवाल, ब्रज प्रांत महिला शक्ति की महामंत्री मधु अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, डॉ. सपना बंसल, संतोषी चौधरी, सपना बंसल ने सहयोग किया।