{"_id":"60a124378ebc3e477a4760a3","slug":"mathura-oxygen-cylinders-will-be-delivered-from-door-to-door-mathura-news-agr4920718181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: घर-घर पहुंचाएं जाएंगे ऑक्सीजन सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: घर-घर पहुंचाएं जाएंगे ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों के लिए जनपद में घर-घर ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने की व्यवस्था कर ली है। इस व्यवस्था का नाम है ऑक्सीजन ऑन व्हील दिया गया है।
रविवार को मथुरा आए नोडल अधिकारी डॉ. मयूर माहेश्वरी के निर्देशन में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा ने घर-घर मरीजों को नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने की प्लानिंग बनाई है। इस सिस्टम का औपचारिक शुभारंभ सोमवार सायं हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि जनपद के सभी 10 ब्लॉक एवं नगर निगम सीमा के लिए तेरह अलग-अलग ऑक्सीजन सिलिंडरों से भरी गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक ब्लॉक पर एक-एक जबकि नगर निगम क्षेत्र के लिए तीन गाड़ी रखी गई हैं। 400 ऑक्सीजन सिलिंडर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 100 सिलिंडर मथुरा वृंदावन के लिए आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ एवं नगरीय क्षेत्र के पर्यवेक्षण अधिकारी नगर आयुक्त अनुनय झा रहेंगे। नोडल अधिकारी के रूप में देहात क्षेत्रों में डिप्टी कलेक्टर व एसडीएम और नगर में सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल कार्य देखेंगे।
ये रहेगा आक्सीजन ऑन व्हील का सिस्टम
संक्रमित का अगर ऑक्सीजन लेवल 85 से 94 के बीच है और वह कोविड कमांड सेंटर के फोन नंबर 0565-2974269, 0565-2974270 पर सूचना देता है तो 2 घंटे में ही गाड़ी उसके घर पर पहुंच जाएगी और दो सिलिंडर दिए जाएंगे। उसके उपरांत आरआरटीम को संक्रमित के घर भेजा जाएगा यदि चेकिंग में मरीज का लेबल 85 से कम मिलता है तो उसको तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। प्रतिदिन मरीज को पहले 4 दिन 2 सिलिंडर दिए जाएंगे लेवल यदि यही रहता है तो 3 दिन 2 सिलिंडरदिए जाएंगे।