{"_id":"61c5d8b7a7c4df73f6064151","slug":"mathura-one-worker-killed-three-injured-due-to-house-collapse-under-construction-mathura-news-mtr5106417171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: निर्माणधीन मकान ढहने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: निर्माणधीन मकान ढहने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे के महोली गांव के निकट श्रीजीपुरम कॉलोनी के प्लॉट में जयगुरुदेव आश्रम की दीवार गिर जाने से प्लॉट में काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए, जिन्हें बमुश्किल मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक मजदूर की मौत हो गई।
थाना हाईवे के महोली गांव से लगी श्रीजीपुरम कॉलोनी में मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के निकट रहने वाले शरद चतुर्वेदी के प्लॉट में निर्माण कार्य में मजदूर हरपाल (50), फूलचंद (25), रामलाल(55), कौशल्या (24) निवासीगण जयगुरुदेव आश्रम काम कर रहे थे, तभी बृहस्पतिवार शाम 5-6 बजे के बीच भरभराकर जयगुरुदेव आश्रम की 8-10 फुट ऊंची दीवार गिर गई, जिसके मलबे में सभी मजदूर दब गए।
आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गए। बुलडोजर से भी मलबा हटवाया गया। चारों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हरपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामलाल, फूलचंद और कौशल्या का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह तीनों आपस में सगे रिश्तेदार हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।