फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: One person died due to dengue in Jachounda, outrage among villagers

मथुरा: जचौंदा में डेंगू से एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 27 Aug 2021 07:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Mathura: One person died due to dengue in Jachounda, outrage among villagers
गोवर्धन/फरह (मथुरा)। गोवर्धन के जचौंदा में डेंगू से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जचौंदा में बीमार व्यक्ति की संख्या दो सैकड़ा से अधिक है। इसमें आठ लोगों में डेंगू के लक्षण की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर चुका है। अब लगातार मौत की संख्या बढ़ने से गांव में दहशत का माहौल है। फरह के कोह में बीमार व्यक्तियों की संख्या में कमी आई है। गांव के लोगों का आरोप है कि जो पहले से बीमार हैं, उन्हें उचित इलाज नहीं मिल रहा है। इससे तीमारदारों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को फरह में नेशनल हाईवे 2 पर जादौन अस्पताल में भर्ती रामू (22) की हालात अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे वहां से रेफर कराने के लिए चिकित्सकों से गिड़गिड़ाए लेकिन चिकित्सकों ने परिजनों की अनसुनी कर दी। इस पर वहां हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस हस्तक्षेप के बाद बीमारी से पीड़ित रामू को आगरा के लिए रेफर किया गया। इससे पहले इसी अस्पताल में वंश और शिवांगी को भर्ती कराया गया था। शिवांगी की मौत हो गई थी, जबकि वंश का आगरा के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वंश के पिता योगेश ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक नहीं हैं। प्राइवेट अस्पताल संचालक अवैध वसूली कर रहे हैं। ऐसे में गरीब, मजदूर वर्ग प्रभावित है। राघव निवासी जचौंदा ने बताया कि गांव में दो सैकड़ा से अधिक लोग बीमार हैं, उपचार के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को राजाराम 44 निवासी जचौंदा ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed