{"_id":"61c5d96df3372b120f1093bd","slug":"mathura-one-and-a-half-women-demand-recovery-of-missing-woman-mathura-news-mtr5106418174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सवा महिला ने लापता महिला की बरामदगी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सवा महिला ने लापता महिला की बरामदगी की मांग
विज्ञापन
वृंदावन कोतवाली का घेराव करते गांव प्रथम गुर्जर के ग्रामीण।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। सवा महीने पहले गांव परखम गूजर से अपह्त हुई विवाहिता की बरामदगी न होने से ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों ने शुक्रवार को कोतवाली का घेराव कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए बृहस्पतिवार की रात नामजद आरोपियों ने गांव में फायरिंग भी की है। इससे गांव में दहशत है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गांव परखम गूजर में 19 नवंबर को २० वर्षीय विवाहिता अचानक लापता हो गई। महिला के पति ने गांव के ही रोहताश गुर्जर, देवसुख, राकेश व हरिओम के विरुद्ध पत्नी के अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसे लेकर पीड़ित पक्ष ने कई बार पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर महिला की बरामदगी की मांग भी की, लेकिन महिला की बरामदगी नहीं हो सकी। पीड़ित परिवार की सक्रियता को देखते हुए आरोपियों ने बृहस्पतिवार की रात उनके घर पर फायरिंग की। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
आरोपियों की दुस्साहस को देखते हुए गांव के लोग एकत्रित होकर रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुबह कोतवाली पहुंचे और कोतवाली का घेराव किया। नरेंद्र सिंह ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ विवाहिता की बरामदगी की मांग की। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही महिला को बरामद करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस लौट गए।