फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Old man found dead in the bathroom of the flat

मथुरा: फ्लैट के बाथरूम में मृत मिला वृद्ध

Sun, 29 Aug 2021 07:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Old man found dead in the bathroom of the flat
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के कृष्ण लीला सोसायटी आवासीय परिसर के फ्लैट में रहने वाले एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव दरवाजा तोड़कर बाथरूम से निकाला गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कृष्ण लीला सोसायटी आवासीय परिसर के फ्लैट में पिछले 8 वर्षों से विनोद कुमार (68) पुत्र चमनलाल अकेले ही रहते थे। रविवार तड़के उनका शव फ्लैट के बाथरूम में पड़ा मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की बेटी उत्तरा बब्बल दिल्ली के साकेत में रहती हैं। कल उनके बेटे का जन्मदिन था, जिसके लिए पिता प्रतिवर्ष फोन किया करते थे, लेकिन इस बार पिता का फोन नहीं पहुंचा तो स्वयं उन्होंने कई बार पिता को फोन मिलाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो आधी रात के बाद वह पिता के साथ किसी अनहोनी की आशंका को लेकर अपने परिजनों के साथ वृंदावन पहुंची। जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने लोगों के सहयोग से फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, बाथरूम में वे मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी नागरिक की मौत
इस्कॉन मंदिर के पीछे गेस्ट हाउस के रूम में रशियन नागरिक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फ्रीजर में रखवा दिया है। एलआईयू ने रशियन दूतावास को मामले की जानकारी दे दी है।

रूस के रहने वाले करीब 65 वर्षीय सरजे किम पिछले कई सालों से टूरिस्ट वीजा पर इस्कॉन मंदिर के पीछे एक गेस्ट हाउस में रह रहे थे। बताया गया कि विदेशी नागरिक को मिर्गी की बीमारी थी। रविवार की सुबह करीब 11 बजे वह बाथरूम में गए और जब काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकले तो साथ के लोगों ने इसकी सूचना गार्ड को दी। गार्ड ने गेट के ऊपर वेंटिलेटर को तोड़कर देखा तो वृद्ध मुंह के बल गिरा हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व एलआईयू के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना रशियन दूतावास को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed