फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Offered mango to Giriraj ji, applied sandalwood paste for coolness

मथुरा: गिरिराज जी को लगाया आम का भोग, शीतलता के लिए किया चंदन लेप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Offered mango to Giriraj ji, applied sandalwood paste for coolness
मथुरा। जतीपुरा गिरिराज मुखारविंद मंदिर में गिरिराज जी को लगा आम का भोग। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। ब्रज में ठाकुरजी को भक्ति भाव में लाड़-प्यार लड़ाने की अलग-अलग परंपरा है। यहां हर मौसम में भक्ति के अद्भुत रंग देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में ठाकुरजी को ठंडी तासीर वाले मेवे व मौसमी फलों का भोग लगाया जा रहा है। इसी क्रम में जतीपुरा के गिरिराज मुखारबिंद मंदिर में आराध्य प्रभु को शीतलता प्रदान करने के लिए चंदन लेप एवं 500 किलो आम का भोग लगाया गया।
इस अवसर पर गिरिराज महाराज का दरबार सुगंधित फूलों से सजाया गया। आम भोग मनोरथ की अनूठी छटा के दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मंदिर के सेवायत शंकर कौशिक ने बताया कि प्रभु भक्त के भाव के अधीन हैं। ब्रज में बाल स्वरूप में ठाकुरजी की सेवा होती है।
विज्ञापन

मुखारबिद मंदिर में दूसरी बार आम के भोग का आयोजन हुआ है। आम का भोग प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया जाएगा। इस मौके पर कन्हैया, दाऊजी, नरेश, गोकलेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed