{"_id":"61e42ebb09b5ce4e960dd0c1","slug":"mathura-now-there-will-be-a-bang-for-nomination-mathura-news-mtr511868551","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अब नामांकन की मचेगी धमाचौकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अब नामांकन की मचेगी धमाचौकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दो दिन लगातार नामांकन पत्रों की बिक्री के बाद अब आज सोमवार से उन्हें दाखिल करने का दौर शुरू होने जा रहा है। जनपद के अधिकांश मान्यता प्राप्त दलों के अधिकृत प्रत्याशियों ने बीते दो दिनों के दौरान नामांकन पत्रों की खरीद कर ली है। अब उन्हें दाखिल किया जाना है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन के प्रथम चरण में मथुरा जनपद का चुनाव १० फरवरी को होने जा रहा है। इसकी नामांकन प्रक्रिया १४ जनवरी से शुरू हो चुकी है। इसमें जनपद की सभी पांच विधानसभाओं के लिए नामांकन पत्रों की खरीद की जा रही है।
इसमें पहले दो दिनों के दौरान २५ प्रत्याशियों के लिए ३९ नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं, जिसमें चौधरी लक्ष्मीनारायण, श्रीकांत शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, पूरन प्रकाश, प्रदीप माथुर, देवेंद्र अग्रवाल आदि प्रमुख दावेदार शामिल हैं।
विज्ञापन
हालांकि बीते दिवस भाजपा और बसपा ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, उनके द्वारा अब सोमवार को नामांकन पत्रों की खरीद की जानी है। माना जा रहा है कि सोमवार से नामांकन पत्रों के दाखिल होने का दौर शुरू हो जाएगा। निर्दलीय और दलीय उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि भी अब नजदीक आ रही है। इस स्थिति को देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा का पहरा और कड़ा किया जाएगा।