फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: No entry of outside vehicles in Vrindavan from today till January 2

मथुरा: आज से 2 जनवरी तक वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश नहीं-

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: No entry of outside vehicles in Vrindavan from today till January 2
वृंदावन (मथुरा)। क्रिसमस और नए वर्ष पर वृंदावन में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है। 24 दिसंबर की शाम से लेकर दो जनवरी की रात तक बड़े और चार पहिया वाहनों का वृंदावन में प्रवेश बंद कर है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर रुक्मिणी बिहार पार्किंग पर रोका जाएगा। वहीं जैंत वाले नए रोड से आने वाले वाहनों को छ: शिखर मंदिर के समीप और गांव सुनरख मोड़ पर ही रोक दिया जाएगा। मथुरा से आने वाले बड़े और चार पहिया वाहन पागल बाबा के समीप सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के सामने पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे, जबकि यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहन दारुक पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था 24 दिसंबर की शाम से शुरू होकर 2 जनवरी की रात तक जारी रहेगी।
25 को शनिवार व रविवार को आने वाले भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने ठा. बांकेबिहारी मंदिर एवं उसके आसपास की गलियों एवं प्रमुख बाजार में बैरिकेडिंग की जा रही है। वहीं वन वे व्यवस्था तहत लोग आसानी से मंदिर पहुंच कर दर्शन कर वापस निकल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्येंद्र तिवारी, अपर नगर आयुक्त, मथुरा वृंदावन नगर निगम।
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की रहेगी वनवे व्यवस्था
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को देखते हुए ठाकुरजी के दर्शन की वनवे व्यवस्था होगी। व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं एक गेट से प्रवेश और दूसरे गेट से निकासी दी जाएगी। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर के गेट नंबर दो, तीन और पांच से प्रवेश और एक व चार से निकासी दी जाएगी। यह व्यवस्था 25 दिसंबर की सुबह से लेकर 2 जनवरी की शाम तक जारी रहेगी। मंदिर के गेटों पर बैरीकेडिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed