फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Negligence: School gate did not open till 9.30 pm in Kaunthara

लापरवाही: मथुरा के कौंथरा में 9.30 बजे तक नहीं खुला स्कूल का गेट, फांदकर गए बच्चे

Thu, 31 Mar 2022 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Negligence: School gate did not open till 9.30 pm in Kaunthara
मथुरा। कौंथरा में सरकारी स्कूल का गेट फांदते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन (मथुरा)। कौंथरा के प्राइमरी स्कूल में बृहस्पतिवार को बच्चे पढ़ने गए। सुबह 9:30 बजे तक कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। स्कूल का गेट बंद होने पर छोटे-छोटे बच्चे जान जोखिम में डाल कर लोहे के गेट के ऊपर होकर निकल रहे थे।
विज्ञापन

किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे गेट पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। गेट के ऊपर नुकीली लोहे की सरिया हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। विभागीय अधिकारी कुंभकरणी नींद सो रहे हैं। वायरल वीडियो पर शिक्षकों ने चुप्पी साध ली है। अधिकारी अभी भी मामले से अंजान बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल खुलने का समय नौ बजे का है। एक अप्रैल से समय बदल जाएगा। कौंथरा में स्कूल गेट फांदने का मामला जानकारी में नहीं है।
- संजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed