{"_id":"6245a305310a3f51f449be0b","slug":"mathura-negligence-school-gate-did-not-open-till-9-30-pm-in-kaunthara-mathura-news-mtr5153201179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: मथुरा के कौंथरा में 9.30 बजे तक नहीं खुला स्कूल का गेट, फांदकर गए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: मथुरा के कौंथरा में 9.30 बजे तक नहीं खुला स्कूल का गेट, फांदकर गए बच्चे
Thu, 31 Mar 2022 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। कौंथरा में सरकारी स्कूल का गेट फांदते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। कौंथरा के प्राइमरी स्कूल में बृहस्पतिवार को बच्चे पढ़ने गए। सुबह 9:30 बजे तक कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। स्कूल का गेट बंद होने पर छोटे-छोटे बच्चे जान जोखिम में डाल कर लोहे के गेट के ऊपर होकर निकल रहे थे।
किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे गेट पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। गेट के ऊपर नुकीली लोहे की सरिया हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
सरकारी स्कूलों में नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। विभागीय अधिकारी कुंभकरणी नींद सो रहे हैं। वायरल वीडियो पर शिक्षकों ने चुप्पी साध ली है। अधिकारी अभी भी मामले से अंजान बने हैं।
विज्ञापन
स्कूल खुलने का समय नौ बजे का है। एक अप्रैल से समय बदल जाएगा। कौंथरा में स्कूल गेट फांदने का मामला जानकारी में नहीं है।
- संजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन।