{"_id":"6245a73d2503437eec0c4c22","slug":"mathura-municipal-corporation-will-run-a-special-cleanliness-drive-mathura-news-mtr5153219175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: नगर निगम चलाएगा विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: नगर निगम चलाएगा विशेष सफाई अभियान
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते नगर आयुक्त।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गंदगी से अटी पड़ी हैं मुस्लिम बस्तियां और मंदिरों के आगे लगे गंदगी के ढेर, यह खबर अमर उजाला ने गंभीरता से बृहस्पतिवार के अंक में प्रकाशित की तो नगर निगम के अफसर दौड़ पड़े। महानगर में नवरात्र और रमजान पर विशेष सफाई अभियान चलाने का प्लान तैयार कर लिया है।
शुक्रवार से यह अभियान मुस्लिम बस्तियों और मंदिरों के आसपास चलाया जाएगा।
शहर के देवी मंदिरों और मुस्लिम बस्तियों के संग ही मस्जिदों के आसपास की साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इसको लेकर नगर निगम मथुरा-वृंदावन के नगर आयुक्त अनुनय झा ने कैंप कार्यालय पर अधीनस्थों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
इसमें नवरात्र पर सभी देवी मंदिरों एवं रमजान पर जामा मस्जिद के आसपास विशेष सफाई एवं चूना छिड़काव कराए जाने के साथ ही यहां कूड़ा एवं गंदगी एकत्रित न होने देने को लेकर चेतावनी दी। जलकल विभाग को देवी मंदिरों के पास पेयजल के लिए पानी के टैंकर खडे़ करने को कहा गया है, जिसमें वृंदावन नगर में 5 एवं मथुरा में 10 पानी के टैंकर स्टैंडबाई पर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही देवी मंदिर एवं नमाज स्थल के मार्ग की मरम्मत, रात के वक्त प्रकाश व्यवस्था सुचारु रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने यमुना छठ पर घाटों की विशेष सफाई कराने के साथ-साथ घाटों के आसपास जमा सिल्ट की सफाई करने के अलावा वृंदावन नगर के वार्ड 70 बिहारीपुरा में सफाई को नामित संस्था वीबीजी के सफाई कार्य ठीक प्रकार से न कराए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यह अभियान शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।