फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Municipal Corporation's seal on the budget of Rs 479 crore

मथुरा: ४७९ करोड़ रुपये के बजट पर नगर निगम कैबिनेट की मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Municipal Corporation's seal on the budget of Rs 479 crore
जलकल विभाग के सभागार में नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद नगर आयुक्त अनुनय झा, महापौर डॉ. - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कैबिनेट बैठक में सोमवार को वित्तीय वर्ष २०२२-२३ के लिए ४७९ करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें ३०१ करोड़ रुपये विभिन्न माध्यमों से जुटाने का लक्ष्य तय करते हुए ४७९ करोड़ रुपये के खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसी के साथ निगम कैबिनेट ने केंद्रीय विद्यालय के लिए वृंदावन के स्थान पर अब जैंत में जमीन आवंटित करने का भी फैसला किया है। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज, ब्रज चिकित्सा संस्थान और सरस्वती शिशु मंदिर की जमीन की लीज बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जलकल परिसर स्थित सभाकक्ष में मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कैबिनेट बैठक महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु की अध्यक्षता में हुई। नगर आयुक्त अनुनय झा की मौजूदगी में लेखाधिकारी डॉ. गीता कुमारी ने कार्यकारिणी के समक्ष बजट प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 479 करोड़ रुपये की कुल प्राप्तियां की जाएंगी। इसमें 47८ रुपये व्यय का अनुमान है। इसमें ११३.७१ करोड़ रुपये वेतन पर खर्च होंगे, जबकि ३३ करोड़ प्रशासनिक, ५२ करोड़ आफिस और ३३ करोड़ संचालन व्यवस्था पर खर्च होंगे। इनके अलावा ४८ करोड़ नवनिर्माण पर, २२६ करोड़ अवस्थापना सहित १५वें वित्त आयोग, नमामि गंगे, सड़क, पानी की व्यवस्था पर खर्च होंगे, जबकि ५० करोड़ पेंशन, बीमा आदि पर व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तदोपरांत सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने बैठक में चंपा अग्रवाल बाल मंदिर, ब्रज चिकित्सा संस्थान के लिए श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल और दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की जमीन के लिए लीज दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकृति प्रदान की गई फैसला लिया गया। वार्ड संख्या 28 के विभिन्न क्षेत्र को गोकुल बैराज पार्ट-1 एवं पार्ट-2 में शामिल किया गया।
इसके साथ ही वृंदावन में सांसद हेमा मालिनी के प्रस्ताव पर केंद्रीय विद्यालय के लिए राजपुर बांगर में आवंटित जमीन के प्रस्ताव को संशोधित किया गया। अब नगर निगम ने केंद्रीय विद्यालय के लिए जैत क्षेत्र में जमीन प्रस्तावित की है। इससे अब उक्त केंद्रीय विद्यालय वृंदावन में नहीं जैत क्षेत्र में बनेगा। इसके अलावा ग्राम सुनरख खादर में 12153 वर्गमीटर भूमि गो समाधि एवं साधू समाधि के लिए भी आरक्षित की गई।

बैठक में पार्षद राजवीर चौधरी, राजेश सिंह पिंटू, तिलकवीर चौधरी, सूरज तौमर, दीपक गोला, गोविंद, चंदन आहूजा, रसिकवल्लभ नागार्च, श्वेता शर्मा, नीलम गोयल, रजनी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed