फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Multi-level Jubilee parking will be reviewed, the tricolor will be 30 feet high

मथुरा: मल्टीलेवल जुबली पार्किंग का लिया जायजा, 30 फीट ऊंचा लगेगा तिरंगा

Thu, 02 Sep 2021 07:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Multi-level Jubilee parking will be reviewed, the tricolor will be 30 feet high
मल्टीलेवल पार्किंग का जायजा लेते नगर आयुक्त अनुनय झा। - फोटो : MATHURA
मथुरा। एमवीडीए ने जिला अस्पताल के पास निर्माणाधीन मल्टीलेवल जुबली पार्किंग में रंगमंच, स्ट्रीट बैंडरों के लिए बनवाए जा रहे फड़ों एवं भूमिगत पार्किंग का बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त अनुनय झा ने निरीक्षण किया। यहां 30 फीट ऊंचा तिरंगा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुबली पार्किंग में निर्माणाधीन स्ट्रीट बैंडरों के फड़ों पर मार्किंग एवं नंबरिंग कराई जाए। फड़ों के तल पर कूड़ा निस्तारण को कंपोस्ट पिट बनवाया जाएं और सूखे कचरे के एकत्रीकरण के लिए स्थान निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्किंग में तल के अनुसार मार्किंग एवं नंबरिंग कराई जाए। पार्किंग के प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार पर पोटा केबिन एवं पर्याप्त संख्या में शौचालय निर्माण कराने के साथ शौचालय एवं अन्य सुविधाओं को दर्शाते हुए इलेक्ट्रॉनिक इंडीकेटर लगवाए जाएं। रंगमंच के प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार पर भव्य गेट का निर्माण कराया जाए, जिससे अनाधिकृत प्रवेश रोका जाए। रंगमंच के वीआईपी दर्शक दीर्घा को शेड से कवर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगमंच के बैक ग्राउंड पर रंगमंच के फ्लोर जैसे बनाया जाएं, जिससे रंगमंच आकर्षक दिखे। रंगमंच के पास 10 फीट के पोल पर तिरंगा झंडा लगवाया जाएगा। मुख्य अभियंता जितेंद्र केन, अधिशासी अभियंता एसपी मिश्र, एमवीडीए एक्सईएन संजय नादर, एई राजेश्वर सिंह एवं जेई जेके वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed