फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: MP Hema inaugurated works worth 9.35 crores at the junction

मथुरा: जंक्शन पर सांसद हेमा ने किया ९.३५ करोड़ के कामों का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: MP Hema inaugurated works worth 9.35 crores at the junction
मथुरा। जंक्शन पर द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय का विस्तारीकरण का लोकार्पण करतीं सांसद हेमा मालिन?
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को जंक्शन पर कराए गए ९.३५ करोड़ रुपये के कामों का लोकार्पण किया। सांसद ने सबसे पहले यात्री वेटिंग हॉल का फीता काटा। इसके बाद प्लेटफार्म के विस्तारीकरण, शौचालय का लोकार्पण किया। इस दौरान जंक्शन पर अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद ने लोकार्पित किए गए वेटिंग हॉल को ९० लाख ,प्लेटफार्म संख्या चार-पांच के विस्तारीकरण को २.५ करोड़, तीसरी एंट्र्री पर शौचालय ०.५७ करोड़, तीसरे गेट पर जाने के लिए एस्केलेटर १ करोड़ तथा दूसरे तथा तीसरे नंबर की एंट्री पर ४.३८ करोड़ की लागत से काम कराए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मथुरा जंक्शन का और विकास होगा। उन्होंने जंक्शन पर सेकेंड एंट्री पर खराब पड़ी सीढ़ियों को एक सप्ताह के अंदर चालू करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश, जीआरपी निरीक्षक संजय खरवार और आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए थी: हेमा
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर सांसद हेमा मालिनी ने चिंता व्यक्त की। कहा है कि प्रधानमंत्री को सुरक्षा देना बहुत जरूरी है। वह बहुत बड़े व्यक्ति हैं, उनकी सुरक्षा होनी चाहिए। उनकी सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। हालांकि जहां-जहां वह जाते हैं, उनकी सुरक्षा होती है। पंजाब में सुरक्षा मेें चूक कैसे हुई उन्हें नहीं मालूम। वह जंक्शन पर विकास कार्यों का लोकार्पण के बाद पत्रकारों से बात कर रहीं थीं।
उन्होंने मथुरा विधानसभा से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि योगी जी अगर मथुरा से चुनाव लड़ेंगे तो उससे हमें और हिम्मत मिलेगी। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बहुत सुंदर बना हुआ है लेकिन जो भी बने प्यार से सद्भावना के साथ बने, लड़ाई झगड़ा आवश्यक नहीं है। मथुरा शांति पूर्ण स्थान है।
लोकार्पण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे ऊर्जा मंत्री
लोकार्पण कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को भी पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। लोकार्पण के लिए लगाए गए बैनर में ऊर्जा मंत्री का भी नाम लिखा गया था।
सांसद के चढ़ने से पहले रुक गईं सीढ़ियां
जंक्शन पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। जिसके चलते यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इसी की एक बानगी उस समय मिली जब यात्री वेटिंग हॉल का लोकार्पण करने के बाद सांसद जंक्शन से शौचालय को लोकार्पण करने जा रहीं थीं। उस समय अजीब माहौल पैदा हो गया, जब उनकी सुरक्षा में जुटे अधिकारी स्वचालित सीढ़ियों पर चढ़ गए।

उनके चढ़ते ही सीढ़ियां रुक गईं, सांसद प्लेटफार्म पर खड़ी रह गईं। करीब एक मिनट के लिए सांसद स्वचालित सीढ़ियों पर नहीं चढ़ सकीं। इसके बाद सीढ़ियां चालू हुईं और सांसद ओवर ब्रिज पर जा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed